कोरबा: नशेड़ियों ने घूमने गए युवक को ब्लेड मारा… साथी ने अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपियों की तलाश शुरू

            कोरबा: जिले के ईमलीडुग्गू में रहने वाले एक युवक पर नशेड़ियों ने ब्लेड से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

            मिली जानकारी के मुताबिक मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। घटना में शिवराज सिंह राजपूत जख्मी हुआ है। वह अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बाइक पर कदमहाखार चौक पहुंचा था।

            ब्लेड हमले में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

            ब्लेड हमले में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

            इसी दौरान नशेड़ियों ने उसके गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे उसके गले से खून निकलने लगा। मुकेश सिंह ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल भिजवाया।

            युवक के गले में गंभीर चोट आई है। डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।

            युवक के गले में गंभीर चोट आई है। डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।

            गले में गंभीर चोट आने से शिवराज फिलहाल बयान देने लायक नहीं है। चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया, तफ्तीश कर रहे हैं कि घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।

            बता दें कि कोरबा में नशेड़ियों को रास्ते पर लाने कोशिश की जा रही है। इसके बावजूद नतीजे सामने नहीं आ रहे हैं। अप्रिय घटनाएं लगातार हो रही है ।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories