कोरबा: आबकारी विभाग की टीम का विरोध… अवैध शराब बिक्री को लेकर छापा मारने पहुंची थी टीम, मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर किया काबू

        कोरबा: जिले के ग्राम फरसवानी में कच्ची शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्राम फरसवानी में बुधवार की देर रात हो रही कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और मौके पर टीम के साथ बहस शुरू हो गई। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी में उस वक्त तनाव की स्थिति निर्मित हो गई, जब आबकारी विभाग की टीम कच्ची शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करने देर रात पहुंची। विभाग के कर्मचारी कुछ ग्रामीणों के घर छापेमार कार्रवाई कर शराब की जब्ती बना ही रहे थे कि ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और विभाग की टीम को घेर लिया। विभागीय कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई।

        पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया।

        पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया।

        देखते ही देखते अबकारी विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच बहस होने लगी। ग्रामीणों की विभागीय कर्मियों के साथ हल्की झड़प भी हुई। तुरंत घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। इससे पहले कि स्थिति और बिगड़ती, उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

        उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते पुलिस बल रवाना किया गया। सीमांत इलाका होने के कारण ग्राम फरसवानी उरगा से काफी दूर है। चांपा पुलिस को भी सूचना दी गई, ताकि वो वहां पहुंच सके।



                Hot this week

                KORBA : बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

                द भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से...

                बिलासपुर : एसईसीएल मुख्यालय के 09 कर्मियों के सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई दी गयी

                बिलासपुर (BCC NEWS 24): एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त...

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories