स्टॉप डेम में डूबे दो दोस्त… बाइक धोने के दौरान फिसला पैर, तेज बहाव में दोनों बहे, रेस्क्यू जारी

        DURG: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तांदुला नदी पर बने स्टॉप डैम में बाइक धोने के दौरान दो युवक बह गए। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची है। पिछले दो घंटे से रेस्क्यू जारी है। खबर लिखे जाने तक किसी का पता नहीं चल पाया है।

        अंडा क्षेत्र निवासी यज्ञेश चंद्राकर के मुताबिक नदी में बहे युवक का नाम चुम्मन ठाकुर पिता सतन ठाकुर (29 साल) और शिवम पिता विक्की सोनी (19 साल) है। दोनों अंडा के ही रहने वाले हैं। चुम्मन, शिवम और उसके चार अन्य दोस्त अंडा से कुछ दूर विनायकपुर के पास तांदुला नदी में बने अमटी स्टॉप डैम की तरफ गए थे।

        चुम्मन ने अपनी बाइक को धोने के लिए स्टॉप डैम में चढ़ाया। गुरुवार दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच शिवम और चुम्मन बाइक को धो ही रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों बाइक के साथ नदी के तेज बहाव में चले गए। उनके दोस्तों ने शोर मचाया लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। आसपास मौजूद लोगों ने अंडा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुर्ग की टीम को बुलाया।

        लगातार जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
        एसडीआरएफ के हबीब रिजवी ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम आमटी स्टॉप डैम पहुंची। इसके बाद से वो लोग लगातार नदी के तेज बहाव में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर दोनो लड़कों को खोज रहे हैं। अब तक न तो बाइक का पता चला है न दोनों लड़कों का। सर्चिंग अभियान चल रहा है। अंधेरा होने के बाद इसे रोका जाएगा। यदि दोनों लड़कों का पता नहीं चला तो अगले दिन सुबह से फिर सर्चिंग शुरू की जाएगी।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                KORBA : बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

                द भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से...

                Related Articles

                Popular Categories