कोरबा : रात के समय किराना दुकान में लगी आग, 10 लाख का माल जलकर खाक, ​​गल्ले में रखे कैश भी जले; हादसे की वजह अज्ञात

              कोरबा: जिले में गुरुवार रात एक किराना दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, वहीं दुकान को भी क्षति पहुंची हैं। दुकान संचालक ने बताया कि इस घटना में उसे करीब दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वही दुकान में गल्ले में रखे कैश भी जल गए। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम सासीन में संचालित एक किराना दुकान में आग लग गई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। संचालक हितेश सिंह कोरचो ने बताया कि बीती रात करीब 10 वह अपनी दुकान बंद कर डेढ़ किमी दूर ग्राम बेतलो स्थित अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसे फोन पर सूचना मिली की दुकान में आग लग गई।

              आग से दस लाख रुपए का हुआ नुकसान

              सूचना मिलने के बाद जब तक वह अपनी दुकान पहुंचता तब तक आग से पूरी दुकान जल गई थी। संचालक का कहना है कि इस आग में उसे दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान संचालक हितेश ने बताया कि ग्राम सासीन में जहां दुकान है, उसे सटे हुए एक मकान भी है। जब आग लगी तो पड़ोसी परिवार सो रहा था। इस दौरान आग की धमक अंदर तक आने लगी।

              सारा सामान जलकर हुआ खाक

              इसके बाद परिवार वालों को एहसास हुआ कि घर पर आग लग गई है। बाहर जाकर दुकान वाले कमरे को देखा तो, आग लगी हुई है और राशन और अन्य सामान जल रहा है। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

              दुकान पर ​​गल्ले में रखे कैश भी जले

              बताया जा रहा है कि दुकान पर गल्ले में रखे कैश भी जल गए। वहीं इसकी सूचना 112 और बांगो थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली गई। वहीं दुकान मालिक का बयान दर्ज किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

                              सड़क–पुल–जल संरचना से बदलेगी तस्वीररायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़...

                              रायपुर : ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा

                              दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories