कोरबा: चलती ट्रेलर में आग… 11 केवी बिजली तार के चपेट में आने से हुआ हादसा, आग से धू-धू कर जलने लगा वाहन

          कोरबा: जिले में शनिवार देर रात हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम धतूरा में 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से ट्रेलर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद तत्काल इसकी सूचना 112 और फायर ब्रिगेड समेत दीपका थाना पुलिस को दी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

          बताया जा रहा है कि ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी। वहीं 11 केवी बिजली तार सड़क के पार गया हुआ है। इसकी चपेट में आने से 11 केवी में शॉर्ट सर्किट हो गया और ट्रेलर में अचानक आग लग गया। ट्रेलर ड्राइवर किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।

          फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही ट्रेलर का आधा हिस्सा जलकर खाक हुआ।

          फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही ट्रेलर का आधा हिस्सा जलकर खाक हुआ।

          फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही ट्रेलर का आधा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर में हेल्फर नहीं था। वहीं ड्राइवर की लापरवाही के चलते ये घटना घटी है। ट्रेलर दीपका से बलौदा की तरफ जा रही थी तभी ये हादसा हुआ है।

          ड्राइवर ने बताया कि 11 केवी की चपेट में आने से हादसा हुआ है।

          ड्राइवर ने बताया कि 11 केवी की चपेट में आने से हादसा हुआ है।

          हरदीबाजार थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ड्राइवर ने बताया कि 11 केवी की चपेट में आने से हादसा हुआ है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories