कोरबा: पत्नी की हत्या कर पति ने भी की खुदकुशी… मायके से वापस आने के बाद हुआ था विवाद; वजह का खुलासा नहीं

        कोरबा: जिले के ढनढनी गांव में पति ने पत्नी की लोहे के घन से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, सुखमति और पवन बिंझवार दोनों पति-पत्नी उरगा थाना क्षेत्र के ढनढनी गांव में रहते थे। सोमवार को सुखमति अपने पति के साथ अपने मायके गई हुई थी। देर शाम दोनों घर वापस लौटे थे। इस बीच दोनों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में पति ने लोहे के घन से पत्नी के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। पत्नी लहूलुहान हो गई। इधर घटना के बाद पति ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली।

        पति ने लोहे के घन से की पत्नी की हत्या।

        पति ने लोहे के घन से की पत्नी की हत्या।

        परिजनों ने जब दोनों को इस हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने वहां दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति और पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

        पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी की खुदकुशी।

        पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी की खुदकुशी।

        उरगा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी ने बताया कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद था, इसे लेकर परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं कि मायके से लौटने के बाद ऐसा क्या हुआ कि पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है।



                Hot this week

                रायपुर : विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा – रमेन डेका

                तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ,सुभाष...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                रायपुर : शतरंज की बिसात पर भारत का डबल धमाका, ओपन में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक

                46वें FIDE चेस ओलंपियाड में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, वित्त...

                Related Articles

                Popular Categories