कोरबा: समाज को सही दिशा दिखाने में वृद्धजनों का महत्वपूर्ण योगदान – जयसिंह

            • नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन

            कोरबा (BCC NEWS 24): अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अभ्यागत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि समाज को सही दिशा दिखाने में वृद्धजनों का महत्वपूर्ण योगदान है।

            नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों को माला पहना, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। राजस्व मंत्री ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना गर्व की बात है। समाज को सही दिशा दिखाने में वृद्धजनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रत्येक व्यक्ति की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे सदैव इनका आदर करे। बुजुर्गों को ईश्वर के समकक्ष माना गया है। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने वृद्धाश्रम का संचालन कर रही नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने वृद्धाश्रम की बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने आश्वस्त किया। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख ने स्वागत उद्बोधन देते हुए राजस्व मंत्री के समक्ष केअरटेकर आवास एवं आश्रम के कार्यालय भवन निर्माण की मांग रखी। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने वृद्धाश्रम में निवासरत बालकृष्ण कसेर की स्वरचित कविताओं के संकलन का विमोचन किया। श्री कसेर ने कविता का वाचन भी किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वीणा मिस्त्री ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र गुप्ता, नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के सचिव लक्ष्मी चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता मधु पांडेय, प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना मिश्रा, ज्योति सारथी, वृद्धाश्रम के केअरटेकर बीरू यादव आदि मौजूद रहे।


                          Hot this week

                          रायपुर : संत रविदास सम्मान हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग द्वारा...

                          ​रायपुर : धमतरी में जल संरक्षण और आजीविका की नई क्रांति

                          1.72 करोड़ रुपये से बन रहीं 34 सामुदायिक डबरियांवीबी-जी...

                          रायपुर : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र

                          वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में हुआ शुभारंभपर्यटक...

                          Related Articles

                          Popular Categories