KORBA: कोरबा जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक…

            • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कोरबा लोकसभा प्रभारी सुभाष धुप्पड की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन दिनांक 25 जनवरी को दोपहर 02 बजे।
            • बैठक का आयोजन ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में किया जाएगा।
            • बैठक में जिला कांग्रेस स्तर पर समस्त प्रकोष्ठों व मोर्चा के जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य।

            कोरबा (BCC NEWS 24): आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसी क्रम में कोरबा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुभाष धुप्पड़ को कोरबा लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।

            इसी तारतम्य में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भावी रणनीति तैयार करने व निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में आवश्यक जानकारियों को साझा करने की दृष्टि से दिनांक 25 जनवरी को दोपहर 02 बजे कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में लोकसभा प्रभारी सुभाष धुप्पड़़ की अध्यक्षता में अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों से वन-टू-वन चर्चा की जाएगी।

            इस महत्वपूर्ण बैठक में कोरबा नगर पालिक निगम महापौर, पूर्व महापौर, सभापति, पूर्व सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ग्रामीण एवं शहर सभी ब्लॉक अध्यक्ष, एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक व विधायक प्रत्याशी 2023 के साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों व मोर्चा के जिलाध्यक्षों को इस बैठक में अनिवार्यतः शामिल होने के लिए आग्रह किया गया है।


                          Hot this week

                          Raipur : रायपुर में आज मनेगा पीएम-किसान उत्सव दिवस

                          प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त में छत्तीसगढ़...

                          रायपुर : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

                          एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में...

                          रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

                          विद्युत, पेयजल, अमृत मिशन, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों...

                          Related Articles

                          Popular Categories