Friday, February 13, 2026

              कोरबा: फार्महाउस में रिटायर्ड बालकाे कर्मी के मर्डर में पुलिस ने किया खुलासा… बेटे ने ही की थी पिता की हत्या; टंगिया मारकर उतारा था मौत के घाट, संपत्ति विवाद के चलते आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

              कोरबा (BCC NEWS 24): रजगामार चाैकी क्षेत्र अंतर्गत भुलसीडीह के फार्महाउस में रिटायर्ड बालकाे कर्मी 73 वर्षीय बालेश्वर चौबे की एक पखवाड़े पहले 16 दिसंबर काे हत्या हुई थी। वृद्ध बालेश्वर परिवार से अलग हाेकर वहां निवासरत था। टंगिया से मारकर उसकी हत्या की गई थी। मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस काे पहले दिन ही करीबियाें पर संदेह था।

              हालांकि मामले में हर पहलुओं पर विवेचना की जा रही थी। वृद्ध के अपने दाेनाें पुत्र से संपत्ति संबंधी विवाद हाेने का पता पुलिस काे चलने के बाद उन दाेनाें के गतिविधियाें पर निगरानी की जा रही थी। इसमें छाेटे बेटे राजेश चाैबे (44) पर संदेह गहराता गया। उसने ही फाॅर्म हाउस पहुंचने पर शव देखने की सूचना पुलिस काे दी थी।

              मंगलवार काे उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। इसमें उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे हत्या के मामले में गिरफ्तार कर काेर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आराेपी राजेश चौबे ढाेढ़ीपारा निवासी है। उसका पुराना अपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसने पूर्व में सीएसईबी चाैकी के पीछे काॅलाेनी में निवासरत एक मजिस्ट्रेट के घर में भी साथियों के साथ चोरी की थी।

              कबाड़ बसें बेचने काे नहीं था तैयार
              रजगामार चाैकी प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी के मुताबिक हत्या करना स्वीकार करते हुए आराेपी राजेश चाैबे ने बताया कि उसके पिता की बसें थी, जाे कबाड़ हाे चुकी थी। फाॅर्म हाउस में खड़े उक्त कबाड़ बस काे बेचने कहने पर भी पिता तैयार नहीं था। न ही उन्हें संपत्ति का पैसा दे रहा था। वह दूसरे के टेंट हाउस में काम कर परिवार चलाता है।

              पिता के सहयाेग से टेंट व्यवसाय शुरू करना चाहता था। इसके लिए वह टेंट हाउस का सामान खरीदने पैसे मांगने पहुंचा था। पैसे मांगने पर उसके पिता ने मना कर दिया। साथ ही भला बुरा कहने लगा। तब उसने गुस्से में आकर वहां रखा टंगिया के पासे से उसके सिर को मार कर हत्या कर दी।


                              Hot this week

                              रायपुर: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप...

                              Related Articles

                              Popular Categories