कोरबा: बेटी के साथ अश्लील हरकत… किसी को बताने पर देता था जान से मारने की धमकी, मां को बनाया बंधक; आरोपी पिता गिरफ्तार

            आरोपी पिता।

            KORBA: कोरबा में पिता और बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कटघोरा थाना क्षेत्र में नाबालिग सौतेली बेटी पर बुरी नीयत रखने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला ग्राम बरतराई का है। आरोपी पिता अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ पिछले 3 महीने से अश्लील हरकत कर रहा था।

            दरअसल, नाबालिग ने अपनी बड़ी बहन को पिता की हरकत के बारे में पूरी बात बताई। जिसके बाद आरोपी पिता ने जेल जाने के डर से बहन व मां के साथ मारपीट की। साथ ही मां को बंधक बना लिया। आरोपी नाबालिग को जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद भी बड़ी बहन नाबालिग को लेकर थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

            आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है।

            आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है।

            आरोपी ने नाबालिग की मां से की है तीसरी शादी

            बताया जा रहा है कि आरोपी की तीसरी शादी है और उसके पहली पत्नी के दो बच्चे भी हैं। पहले पति की बीमारी के चलते मौत हो जाने के बाद पीड़िता की मां ने आरोपी से दूसरी शादी की है। आरोपी से पीड़िता की मां की 3 साल पहले शादी हुई थी। इसके बाद से ही आरोपी पिता की बेटी पर बुरी नजर रहती थी।

            पीड़िता की मां ने आरोपी से दूसरी शादी की है।

            पीड़िता की मां ने आरोपी से दूसरी शादी की है।

            कटघोरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले दर्ज कर पुलिस तुरंत एक्शन लेते हुए सौतेली पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता के खिलाफ धारा 354 के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है। कोर्ट में पेश करने बाद आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

                          रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक...

                          Related Articles

                          Popular Categories