Saturday, February 14, 2026

              KORBA: कोरबा हॉट सीट… 16 राउंड की मतगणना पूरी, दो राउंड की गिनती बाकी… भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन 24 हजार वोट से आगे, BJP कार्यालय में जश्न का माहौल; जीतना लगभग तय

              कोरबा (BCC NEWS 24): सुबह से जारी मतगणना के दौरान अब कुछ देर में कोरबा सीट का फैसला आ जाएगा। ऐतिहासिक बढ़त के साथ जीत लगभग लखनलाल देवांगन की सुनिश्चित हो गई है। 18 राउंड के मतगणना में 16 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें अब तक लखनलाल देवांगन कांग्रेस प्रत्याशी एवं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल से 24 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। अब दो राउंड की गिनती बची है। साफ है कि इतना बड़ा गड्ढा किसी भी हाल में नहीं पट सकता। अब कोरबा के भावी विधायक के रूप में लखनलाल देवांगन का नाम लगभग तय हो गया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories