कोरबा: डेढ़ करोड़ रुपयों से भरे बैग के साथ कोरबा का युवक पकड़ाया… UP के जंक्शन से GRP ने दबोचा, कोलकाता के एक व्‍यक्ति को डिलीवरी देने जा रहा था; चाइनीज कोड भी बरामद.. जांच में जुटे IB और IT के अधिकारी…

            कोरबा: यूपी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (Pandit Deendayal Upadhyay Junction) में डेढ़ करोड़ नकदी के साथ जीआरपी (GRP) ने युवक को पकड़ा है. जिसके बाद जीआरपी (GRP) वालों ने घटना की जानकारी अपने आला अफसरों और इनकम टैक्‍स अधिकारियों को दी. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक राजेश दास जिले के उरगा थाना अंतर्गत कनकी तरदा का निवासी है. ऐसे में पुलिस उसके गृहग्राम गांव में भी टीम जांच करेगी.

            पकड़े गए युवक ने बताया कि, उसे दिल्‍ली के एक ज्‍वेलरी कारोबारी ने डेढ़ करोड़ रुपए कोलकाता के एक व्‍यक्ति तक पहुंचाने के लिए दिया था. कोलकाता में चाइनीज कोड के आधार पर इन पैसों की डिलीवरी करनी थी. जिसकी डिलवरी से पहले ही पुलिस ने पैसों से भरे ट्रॉली बैग के साथ आरोपी को धरदबोचा है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आईबी भी जांच पड़ताल में जुट गई है.

            सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि, दोपहर जीआरपी कोतवाल सुरेश कुमार सिंह मयफोर्स स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे. प्लेटफार्म संख्या तीन पर डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के पहुंचने पर एक व्यक्ति उतरकर तेजी से जाने लगा. संदेह होने पर जवानों ने रोककर उसके ट्रॉली बैग की तलाशी ली. जिसमें 2 हजार और 500 रुपए का नोटों का बंडल भरा मिला.


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories