Friday, February 20, 2026

              KORBA: लोकसभा निर्वाचन 2024 : ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का कमीशनिंग कार्य प्रारंभ

              • प्रेक्षक और कलेक्टर ने कमीशनिंग कार्य का किया अवलोकन

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकसभा निर्वाचन 2024 को समयबद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने हेतु जिले में निर्वाचन के दौरान उपयोग होने वाले ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का कमीशनिंग आज झगरहा स्थित आईटी कॉलेज कोरबा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने स्ट्रांग रूम में किए जा रहे कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुरूप एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

              गौरतलब है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत आगामी 07 मई 2024 को होने वाले मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों के विधानसभावार कमीशनिंग के साथ ही सीलिंग का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। कमीशनिंग कार्य हेतु प्रशिक्षित अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आज विधानसभा रामपुर एवं पाली तानाखार में निर्वाचन कार्यों में उपयोग होने वाले ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग किया जा रहा है एवं शेष विधानसभा कटघोरा एवं कोरबा के लिए उपयोग होने वाले ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग 30 अप्रैल को किया जाएगा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी एवं श्री दिनेष नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              KORBA : 12वीं भूगोल व भौतिक शास्त्र विषय का परीक्षा हुआ सम्पन्न

                              कुल 6229 विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिलकोरबा (BCC NEWS...

                              KORBA : परीक्षा अवधि में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर...

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनी लखपति दीदी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन की ग्रामीण आजीविका...

                              KORBA : राजनैतिक दलों की बैठक कल

                              कोरबा (BCC NEWS 24): भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories