कोरबा: महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक सम्‍पन्‍न…

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम द्विवेदी के अगुवाई में महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर में आहूत की गई।  बैठक में मुख्य रूप से महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज उपस्थित थे।

              इस दौरान कुसुम द्विवेदी ने बताया कि कांग्रेस नेता राहूल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से प्रारंभ है जो छत्तीसगढ़ के पांच जिलों से होकर निकलेगी जिसमें कोरबा जिला भी शामिल है। जिस दिन यह यात्रा कोरबा जिले में पहुंचेगी उस दिन कोरबा के समस्त महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को यात्रा में शामिल होना है। इस यात्रा में देशभर के सभी राज्यों के कांग्रेस नेता शामिल हो रहे है। इसके अलावा कांग्रेस संगठन द्वारा चलाये जा रहे डोनेट फार देश अभियान पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस से प्रभा तंवर, मनीषा अग्रवाल, अनिता महंत, त्रिवेणी राठिया, सीमा उपाध्याय, छतबाई चौहान, गीता महंत, पूजा महंत, संतोषी महंत, कांती यादव, धनेश्वरी चौहान, दावेन बेक, शालू पनरिया, सुनीता केशरवानी, गायत्री विश्वास, गंगोत्री कश्यप, शकीला बेगम, नीरा देवी, सोनम कुमारी दास, राजेश्वरी कोराम, सरस्वती बाई यादव, हसीना बेगम, सुशीला देवी, पूजा श्रीवास्तव, गीता देवी, राम बाई, संगीता देवी, सुरित बाई, चित्रलेखा श्रीवास आदि उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              कोरबा : BALCO ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता समूह की कंपनी भारत...

                              KORBA : अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

                              कोरबा (BCC NEWS 24): सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर से...

                              Related Articles

                              Popular Categories