Korba News: 10 फीट नीचे गिरने से 2 बुजुर्ग की मौत… अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, 3 लोग थे सवार; हादसे में एक घायल

            KORBA: कोरबा के लेमरू मार्ग में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब दस फीट नीचे खाई में जा गिरी। घटना में बाइक सवार दो बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोपहिया चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह काफी देर तक मौके पर पड़ा रहा। वह किसी तरह रेंगते हुए मुख्य मार्ग में पहुंचा और राहगीरों को इसकी जानकारी दी।

            दरअसल, हादसा मंगलवार देर शाम हुई। बताया जा रहा है कि लेमरू थानांतर्गत ग्राम देवपहरी में रहने वाला बंटी मिश्रा (36 साल) गांव के ही पुसऊ राम मंझवार (65 साल) व कांटाद्वारी में रहने वाले मुखीराम कंवर (60) को लेकर कोरबा आया हुआ था। वे तीनों पूरे दिन बैंक में केवायसी सहित अन्य काम निपटाते रहे। इसके बाद बिना नंबर के स्प्लेंडर बाइक में तीनों घर के लिए रवाना हो गए।

            अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक

            वापसी के दौरान वे अरेतरा के समीप मोड़ में पहुंचे ही थे कि बाइक चला रहे बंटी मिश्रा ने बाइक से कंट्रोल खो दिया। इसके बाद अनियंत्रित बाइक सहित तीनों करीब दस फीट नीचे खाई में जा गिरे। घटना में मौके पर ही दोनों वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घटनास्थल पर काफी देर तक बेहोशी की हालत में पड़ा रहा।

            रेंगते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंचा घायल

            घायल बंटी को कुछ देर बाद थोड़ी बहुत सुध आने पर वह किसी तरह रेंगते हुए खाई से निकलकर मुख्य मार्ग तक पहुंचा। उसने रास्ते से गुजर रहे राहगीरों को हादसे की जानकारी दी। राहगीरों ने मामले की सूचना ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। वहीं दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories