कोरबा: यात्री बस हुई हादसे का शिकार… डिवाइडर तोड़ते हुए ऊपर चढ़ी, 6 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

              KORBA: कोरबा से राजधानी रायपुर जा रही एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। कनकी-पंतोरा मार्ग पर बस मुख्य सड़क को छोड़कर डिवाइडर तोड़ते हुए उसके ऊपर जा चढ़ी। बस राधे-कृष्ण कंपनी की है, जो बिलासपुर से होते हुए रायपुर फिर जशपुर होते हुए रांची तक जाती है।

              इस दुर्घटना में करीब 6 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 2 को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

              कोरबा से राजधानी रायपुर जा रही एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई।

              कोरबा से राजधानी रायपुर जा रही एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई।

              स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। यात्री बस में लगभग 20 लोग सवार थे, जिनमें से सभी यात्री कोरबा बस स्टैंड से बैठे थे। बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते वो अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच डिवाइडर को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और लोगों को रेस्क्यू किया।


                              Hot this week

                              रायपुर : टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

                              रायपुर में स्वास्थ्य अधिकारियों को डिफरेंशिएटेड टीबी केयर, गर्भवती...

                              BIG NEWS: मेक्सिको की ऑयल रिफाइनरी में आग लगी; 6 लोग घायल

                              मेक्सिको सिटी: मेक्सिको की सरकारी तेल कंपनी पेमेक्स ने...

                              Related Articles

                              Popular Categories