कोरबा: राजस्व मंत्री करेंगे पौने 3 करोड़ रू. के विकास कार्यो का भूमिपूजन…

              कोरबा (BCC NEWS 24): राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल 19 मार्च रविवार को अपरांह 03 बजे वार्ड क्र. 14 मैगजीनभांठा दशहरा मैदान के समीप पौने 03 करोड़ रूपये की लागत से बनने जा रहे 02 बडे़ नालों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। कार्यक्रम की गेस्ट आफ आनर सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत होंगी, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की जाएगी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, मेयर इन काउंसिल के सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे। 


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories