कोरबा: राजस्व मंत्री मंगलवार को करेंगे विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण…

            कोरबा (BCC NEWS 24): राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल मंगलवार 03 अक्टूबर को नगर पालिक निगम कोरबा के विभिन्न वार्डो में 81 विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्य अतिथि के रूप में करेंगें। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के गेस्ट आफ आनर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद के द्वारा की जाएगी तथा सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, एम.आई.सी.के सदस्यगण, पार्षद व एल्डरमेनगण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पहला कार्यक्रम बालको जोन आफिस के पास सुबह 11.30 बजे 11 विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन, दूसरा कार्यक्रम वार्ड क्र. 33 पुराना शिव मंदिर सिंचाई कालोनी के पास दोपहर 12.30 बजे 10 कार्यो का भूमिपूजन, तीसरा कार्यक्रम जिला न्यायालय कोरबा में दोपहर 02 बजे जिला अधिवक्ता संघ केबिन का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, चौथा कार्यक्रम वार्ड क्र. 32 डिंगापुर सामुदायिक भवन के पास दोपहर 1.30 बजे 10 कार्यो का भूमिपूजन, पांचवॉं कार्यक्रम कबीर भवन दर्री जमनीपाली में दोपहर 03 बजे दर्री में 29 कार्यो का भूमिपूजन, छठवॉं कार्यक्रम भागवत नगर खरमोरा बाईपास स्वागत गेट के राईट साईड रोड बजरंग चौक खरमोरा में संध्या 04 बजे वार्ड क्र. 31 में 19 विकास कार्यो का भूमिपूजन, एवं सातवॉं कार्यक्रम वार्ड क्र. 01 में संध्या 5.30 बजे श्याम मंदि में डोम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories