Wednesday, February 18, 2026

              KORBA : तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 8 घायल; 2 की हालत गंभीर

              KORBA: कोरबा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 8 लोग घायल हैं। घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर है। मामला जटगा चौकी क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, हर दिन लघु व्यवसाय करने वाले लोग कटघोरा से रावा पहाड़ जाते हैं। रविवार को भी 12 से ज्यादा लोग पिकअप से बाजार के लिए निकले। इस बीच रावा पहाड़ मोड़ के पास घाट पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

              घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

              घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

              हादसे में ओमप्रकाश जायसवाल और रामकुमार की मौत

              हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। इधर हादसे में मौके पर 2 लोगों ओमप्रकाश जायसवाल और रामकुमार की मौत हो गई। 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने कटघोरा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है।

              दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

              दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

              पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाए गए दोनों शव

              जटगा चौकी पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। पिकअप को जब्त कर लिया गया है। घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories