कोरबा: अनियंत्रित होकर गिट्टी के ढेर में घुसी बाइक… हादसे में एक की मौत, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

          कोरबा: जिले के बाकीमोंगरा खदान नंबर 2-3 के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिट्टी के ढेर में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती आदिले चौक के पास यशवंत खंडे का घर था। वो अपने एक साथी के साथ बांकीमोगरा गया हुआ था। यहां से दोनों दोस्त बाइक से वापस घर आ रहे थे। दोनों खदान नंबर 2-3 के पास पहुंचे ही थे, तभी बाइक चला रहे जसवंत ने अपना नियंत्रण गाड़ी पर से खो दिया। इससे अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे गिट्टी के ढेर में जा घुसी। हादसे में बाइक चला रहे युवक जसवंत की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक यशवंत खंडे गंभीर रूप से घायल हो गया।

          राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल युवक को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बांकीमोगरा थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल युवक का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’

                    कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्यरायपुर...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज

                    ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन...

                    रायपुर : अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख

                    हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों...

                    Related Articles

                    Popular Categories