कोरबा: दोस्तों के साथ नहाने गया बच्चा नाले में डूबा… साथियों ने बताया नहीं, पुलिस बोली- चॉकलेट देंगे, तब कहा- नाले में पैर फिसल गया उसका

        बच्चा दीपक विश्वकर्मा छठवीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है।

        कोरबा: जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां दोस्तों के साथ नाले में नहाने गया बच्चा डूब गया। घटना के वक्त उसके दोस्त साथ थे। मगर उन्होंने किसी को इस बात की जानकारी तक नहीं दी। आखिरकार तलाश करती हुई पुलिस उन तक पहुंची, तब उन्होंने बताया कि नहाते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया है।

        घटना के बाद से बच्चा का कुछ पता नहीं चला है। गोताखोर रविवार शाम तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। बच्चे की तलाश लगातार जारी है। नाले के आस-पास लोगों की भीड़ जुट गई है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

        तालाब ना जाकर नाले में चले गए

        डुग्गूपारा क्षेत्र में राजकुमार विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण उसका 6वीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा दीपक विश्वकर्मा(11) अपने 3 दोस्तों के साथ घर में कैरम खेल रहा था। इसी बीच उनके बीच तालाब में नहाने की प्लानिंग बनी। चारों घर से नहाने के लिए निकले, लेकिन वो तालाब न जाकर डेंगू नाले की ओर चले गए। चारों बच्चे नाले में नहाने के लिए उतरे।

        बच्चे दीपक विश्वकर्मा के घर पर भी सांत्वना देने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

        बच्चे दीपक विश्वकर्मा के घर पर भी सांत्वना देने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

        दूसरे बच्चे लौट आए

        थोड़ी देर के बाद चारों बच्चों में से 3 बच्चे तो वापस लौट आए, लेकिन दीपक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। मगर वो नहीं मिला, तब जाकर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिला।

        डेंगू नाले में 11 साल का बच्चा डूबा, फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

        डेंगू नाले में 11 साल का बच्चा डूबा, फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

        बिना बताए गए थे

        इसके बाद आखिरी बार उसके साथ गए बच्चों से पूछताछ की गई, तो वे गोलमोल जवाब देने लगे। बच्चे कभी उसके तालाब में डूब जाने की बात कहते, तो कभी कुछ और कहते। फिर पुलिस ने तीनों बच्चों को चॉकलेट देने का लालच दिया, तब जाकर उन्होंने बताया कि वे चारों घर में बिना बताए मैना पकड़ने और नहाने के लिए डेंगू नाले की ओर गए थे।

        कपड़े और चप्पल बरामद

        डेंगू नाले में नहाते वक्त दीपक का पैर फिसला और वो गहरे पानी में चला गया, तब से उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने नाले में गोताखोरों को उतारा है, हालांकि अभी तक बच्चे की लाश नहीं मिल पाई है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल बच्चे की तलाश जारी है। घटनास्थल पर चप्पल और कपड़े बरामद हो गए हैं।



                Hot this week

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                Related Articles

                Popular Categories