कोरबा: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना… अलमारी से 3 लाख कैश सहित गहनों की चोरी, बेटे के घर गए हुए थे दंपती

        KORBA: कोरबा शहर में एक बार फिर चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। जिले के रामपुर थाना अंतर्गत एमपी नगर में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने घर की आलमारी में रखे तीन लाख नगदी सहित लाखों रुपए कीमती सोने चांदी के जेवर की चोरी कर ली। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

        दरअसल, चोर गिरोह के सदस्य पॉश कालोनी के सूने मकान को निशाना बना रहे हैं। घटना शनिवार देर रात घटित हुई। जानकारी के अनुसार एमपी नगर में राजकिशोर चौरसिया अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। पति-पत्नी शनिवार की शाम शहर में रहने वाले अपने बेटे रॉकी चौरसिया के घर गए हुए थे। वे रात अधिक हो जाने के कारण बेटे के घर ही ठहरे थे।

        चोर गिरोह के सदस्य पॉश कालोनी के सूने मकान को निशाना बना रहे हैं।

        चोर गिरोह के सदस्य पॉश कालोनी के सूने मकान को निशाना बना रहे हैं।

        तीन लाख रुपए नगद सहित गहनों की चोरी

        सुबह राजकिशोर चौरसिया ​​​​​​अपनी पत्नी के साथ वापस घर लौटे तो मकान में लगा ताला टूटा मिला। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारे सामान अस्त-व्यस्त और बिखरे पड़े हुए थे। मकान में ताला तोड़कर घुसे शातिर चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से घर को खंगाला था। चोरों ने आलमारी सहित अन्य स्थानों पर रखे तीन लाख रुपए नगदी के अलावा सोने की तीन नग अंगूठी, दो नग नथ, चांदी के पायल सहित अन्य आभूषण चोरी कर ले गए है।

        घर के सारे सामान अस्त-व्यस्त और बिखरे पड़े हुए थे।

        घर के सारे सामान अस्त-व्यस्त और बिखरे पड़े हुए थे।

        दपंति ने चोरी की सूचना अपने बेटे को दी। जिसके बाद रामपुर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही रामपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दरवाजे में लगे ताले को तोड़े जाने का निशान स्पष्ट दिखाई दे रहा था। बहरहाल पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है।

        शातिर चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से घर को खंगाला था।

        शातिर चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से घर को खंगाला था।

        अटल आवास तक पहुंचा बाघा

        पॉश कालोनी में हुई चोरी के मामले को सुलझाने पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली। जब मास्टर सुनील गुप्ता ने बाघा के रस्सी ढीले किए तो वह समीप ही स्थित अटल आवास तक जा पहुंचा। जिससे संभावना जताई जा रही है कि चोरी की वारदात को क्षेत्र के ही असामाजिक तत्वों ने अंजाम दिया होगा या फिर इस रस्ते से भागे होंगे।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान के ‘सेवा मेरा योगदान’ से जनसेवा को मिला नया संबल

                सेवा मेरा योगदान बना जनभागीदारी का माध्यम, अधिकारी-कर्मचारी, युवा...

                Related Articles

                Popular Categories