Sunday, February 8, 2026

            कोरबा: रेप के 2 आरोपी हैदराबाद से अरेस्ट, लापता शादीशुदा महिला भी बच्चों सहित बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

            कोरबा: पुलिस ने प्यार के झांसे में लेकर रेप करने के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक लापता शादीशुदा महिला को भी हैदराबाद से बरामद किया गया है। इन सभी मामलों में आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पीड़ितों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।

            पहला मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। नैला का रहने वाला अरमान खान (27) ने 16 साल की नाबालिग से दोस्ती की। दोस्ती प्यार में बदली और अरमान ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को कोरबा से हैदराबाद भगा ले गया। वहां उसने नाबालिग के साथ रेप किया।

            पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने एक टीम हैदराबाद भेजी। जहां से दोनों को बरामद किया गया। अरमान खान कोरबा में अपने रिश्तेदारों के घर आता-जाता था, इसी दौरान उसने नाबालिग को अपने झांसे में फंसाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

            लापता महिला बच्चों सहित हैदराबाद से बरामद

            दूसरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जहां एक शादीशुदा महिला अपने बच्चों के साथ लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा था। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर उसे भी हैदराबाद से बरामद किया गया। महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया ।

            नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया

            तीसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। यहां 17 वर्षीय एक नाबालिग के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई कि बुधवार निवासी 24 वर्षीय संजय महंत उनकी बेटी को भगा ले गया है। सूचना पर पुलिस ने युवक को पकड़ा और नाबालिग को भी बरामद किया। जांच में सामने आया कि संजय ने नाबालिग को प्यार के झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल दाखिल कर दिया है।

            तीन मामलों में की गई कार्रवाई- CSP

            कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र (मानिकपुर चौकी) में दो मामले दर्ज किए गए थे, जिसके लिए टीम हैदराबाद गई थी। इनमें से एक नाबालिग से जुड़े मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं, सिविल लाइन थाना में भी एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories