Saturday, February 21, 2026

              KORBA: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम : कम मतदान वाले क्षेत्रों में लगातार पहुंच रही निगम की टीम, अनिवार्य रूप से मतदान करने मतदाताओं से आग्रह

              • दर्री जोन के मतदान केन्द्र क्र. 27, 28, 29, 30 एवं 31 में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में जिले में संचालित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नगर पालिक निगम केरबा की टीम कम मतदान वाले क्षेत्रों में लगातार पहुंचकर मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह कर रही है। आवासीय क्षेत्रां मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को यह संदेश दिया जा रहा है कि वे अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करें तथा अपना मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें।

              लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य जिला प्रशासन द्वारा रखा गया है, सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर अनिवार्य रूप से मतदान करें, इस हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संबित मिश्रा एवं निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के दिशा निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम सघन रूप से चलाए जा रहे हैं, ऐसे मतदान केन्द्रों, जहॉं विगत चुनावों में मतदान का प्रतिशत कम रहा है, वाले क्षेत्रों में विशेष फोकस रखते हुए निगम की टीमें पहुंच रही है तथा रैलियों का आयोजन कर मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में  दर्री जोन के मतदान केन्द्र क्र. 27, 28, 29, 30 एवं 31 में निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया तथा मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान करें तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता दें।

              मतदाताओं ने ली मतदाता शपथ

              रैली समापन के पश्चात उपस्थित मतदाताओं को मतदाता शपथ ग्रहण कराई गई। मतदाताओं ने शपथ लेते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


                              Hot this week

                              कोरबा : BALCO मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी), रायपुर...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर

                              सिलाई कार्य से प्रतिमाह 3 हजार रुपए की आयरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories