कोरबा: हाईटेंशन वायर की चपेट में आया युवक… गंभीर रूप से झुलसा, छत से लाइट उतारते वक्त 12 फीट ऊपर से गिरा; अस्पताल में भर्ती

              कोरबा: जिले में हाईटेंशन वायर की चपेट में आकर एक इलेक्ट्रीशियन बुरी तरह से झुलस गया। वो अपनी छत पर झालर लाइट निकालने के लिए चढ़ा हुआ था। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, बरपारा कोहड़िया में 44 वर्षीय बृजलाल बरेठ रहता है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे वो अपने घर की छत पर झालर लाइट निकालने के लिए गया हुआ था। सीढ़ी पर चढ़कर वो लाइट निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी 5 फीट ऊपर से गए हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।

              गंभीर रूप से झुलस गए व्यक्ति को जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

              गंभीर रूप से झुलस गए व्यक्ति को जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

              हाईटेंशन वायर की चपेट में आकर झुलसा

              हाईटेंशन वायर की चपेट में आकर वो गंभीर रूप से झुलस गया और 12 फीट ऊपर से सीधे जमीन पर आ गिरा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पड़ोसी राजकुमार ने बताया कि वो घर पर खाना खा रहे था, इसी दौरान अचानक से ब्लास्ट की आवाज आई। जब उसने बाहर आकर देखा, तो उसके पड़ोसी का छज्जा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा, तो बृजलाल की पत्नी चीख रही थी और वो खुद तड़पता हुआ जमीन पर पड़ा हुआ था।

              छत से झालर लाइट उतारने के दौरान हुआ हादसा।

              छत से झालर लाइट उतारने के दौरान हुआ हादसा।

              घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती

              घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर तत्काल टीम पहुंची और गंभीर रूप से झुलस गए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत बेहद गंभीर है और उसे बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।

              छत से 5 फीट ऊपर गया है हाईटेंशन वायर।

              छत से 5 फीट ऊपर गया है हाईटेंशन वायर।

              झालर को उतारने छत पर चढ़ा था युवक

              परिजनों ने बताया कि घर को झालर से सजाया गया था, लेकिन दीपावली और एकादशी खत्म होने के बाद वो उसे निकालने के लिए छत पर चढ़ा था। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के...

                              रायपुर : मिट्टी के घर से पक्के आशियाने तक का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड...

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              Related Articles

                              Popular Categories