कोरबा: गाज गिरने से युवक की मौत… खेत में काम करने गया था बेटा, पिता बोले- कोटवार ने दी बेटे की डेथ की खबर

        KORBA: कोरबा के करतला थाना क्षेत्र के पीड़िया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक क नाम रामपाल राठिया है, जो अपने खेत की तरफ गया हुआ था। इस दौरान बारिश होने लगी थी। घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है।

        मृतक के पिता नीलजी राठिया ने बताया कि लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है. उनका बेटा खेत में काम करने गया हुआ था। उसे कोटवार के माध्यम से सूचना मिली कि उसके बेटे की मौत आकाशी बिजली के चपेट में आने से हुई है।

        खेत में आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई।

        खेत में आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई।

        घर का कमाऊ पुत्र था रामपाल

        रामपाल के दो भाई और दो बहन हैं, जिसमें वह तीसरे नंबर का था। घर का काम कमाऊ पुत्र था, जो खेती किसानी का काम करता था। परिवार के लोगों को कहना है कि अब हम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

        कोरबा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत से परिवार में मातम

        कोरबा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत से परिवार में मातम

        मामले की जांच में जुटी पुलिस

        पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। शव को अपने कब्ज में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।



                Hot this week

                रायपुर : एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य

                स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                Related Articles

                Popular Categories