कोरबा : देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, ग्राहक की तलाश में घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ा; आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

            कोरबा: जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध देशी कट्टे के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विशाल साहू है, जो कट्टा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

            जानकारी के मुताबिक, आरोपी विशाल कुमार पुरानी बस्ती का रहने वाला है। उसने देशी कट्टा अपने पास रखा था। उसका संदिग्ध लोगों के साथ उठना-बैठना भी था, ऐसे में उसके किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की भी आशंका थी।

            पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

            पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

            आरोपी के पास से देशी कट्टा बरामद

            पुलिस को मुखबिरों से आरोपी विशाल के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की नजर उस पर थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से देशी कट्टा बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बाहर से कट्टा लाया था और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था।

            पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध देशी कट्टा जब्त कर लिया है।

            पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध देशी कट्टा जब्त कर लिया है।

            सिटी कोतवाली प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि आरोपी के पुराने मामले खंगाले जा रहे हैं। ये भी पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ कौन-कौन से लोग शामिल हैं। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


                          Hot this week

                          कोरबा: बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): विजयादशमी के पावन अवसर पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories