Land For Jobs Case : तेजस्वी से ED की पूछताछ, 60 सवालों की लिस्ट तैयार… पटना ED ऑफिस के बाहर समर्थकों ने कार को घेरा; हाथ जोड़कर बोले- हटिए जाने दीजिए

            पटना: लैंड फॉर जॉब्स मामले में मंगलवार को ED बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ कर रही है।तेजस्वी साढ़े 11 बजे पटना के बैंक रोड स्थित ED दफ्तर पहुंचे।

            तेजस्वी के पहुंचते ही समर्थकों की भीड़ ने कार को घेर लिया। तेजस्वी के समर्थन में नारेबाजी की गई। काफी मशक्कत के बाद उनकी गाड़ी अंदर पहुंची।

            पिता लालू प्रसाद की तरह ही इनसे भी ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारी पूछताछ करेंगे। सूत्रों के अनुसार करीब 60 से अधिक सवालों की लिस्ट पहले से ED ने तैयार कर रखी है।

            तेजस्वी को ED ने 5 जनवरी को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था, लेकिन वे नहीं गए थे। तब वे बिहार के डिप्टी सीएम थे। तेजस्वी से पूछताछ को लेकर ED ऑफिस के बार सुरक्षा बढ़ा दी गई। इससे पहले सोमवार को ED ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से 10 घंटे पूछताछ की।


                          Hot this week

                          कोरबा: एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

                          व्हाइट कोट समारोह में चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मानवीय...

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories