Wednesday, February 11, 2026

            भाजपा कोरबा में नया उत्साह, नया विश्वास : गोपाल मोदी के स्वागत में कोसाबाड़ी मंडल ने रचा संगठनात्मक एकता का इतिहास

            कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय जनता पार्टी कोरबा को ऊर्जावान, कर्मठ और समर्पित नेतृत्व के रूप में  गोपाल मोदी के रूप में नया जिलाध्यक्ष प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल द्वारा उनके सम्मान में एक भव्य स्वागत एवं परिचयात्मक भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने संगठनात्मक एकता, अनुशासन और समर्पण का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित हुआ, जिसमें सुबह 12:00 बजे से ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति देखी गई। वातावरण भाजपा के नारों, पुष्पवर्षा और जयघोषों से गूंज उठा। यह आयोजन एक साधारण स्वागत नहीं, बल्कि संगठन के नवदिशा और नवविकास की घोषणा थी।

            कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:-

            गोपाल मोदी का स्वागत शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छों से किया गया। मंच पर उनका आत्मीय स्वागत करते हुए वक्ताओं ने कहा कि “उनकी कार्यशैली, विनम्रता और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें सभी कार्यकर्ताओं से जोड़ता है।”

            मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्य नेताओं में शामिल थे:-

            गोपाल मोदी – जिलाध्यक्ष, भाजपा कोरबा

            अशोक चावलानी – पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति

            राम नारायण सोनी – पूर्व सभापति

            डॉ. राजेश राठौर – अध्यक्ष, कोसाबाड़ी मंडल

            श्रीमती मंजू सिंह – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महिला मोर्चा

            श्रीमती मीना सिंह – पूर्व जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा

            प्रकाश अग्रवाल – पूर्व मंडल अध्यक्ष

            संदीप सहगल – जिला मंत्री

            अजय वैष्णव – पूर्व मंडल अध्यक्ष

            मनोज राठौर – पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा
            सा. मीडिया प्रभारी: पवन सिन्हा

            अनिल वस्त्रकर,  ललेश दुबे,  अजय गोंड,  राकेश वर्मा,  पंकज देवांगन, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती सुनीता चौहान,  प्रताप सिंह कंवर, श्रीमती चंद्रकाली जायसवाल  पुनि राम साहू,  अर्जुन गुप्ता , श्रीधर द्विवेदी , नीरज ठाकुर,  मिलाप राम भारत, गिरधारी रजक संतोष राठौर संयोजक गण श्री गोपलाल राठिया, श्री शिव जायसवाल,  बिलासा बुटालिया,  शिव चंदेल,  संजीव शर्मा,  बलदेव दीवान  भजन सिंह, मिलन ,प्रवीण महिला प्रतिनिधित्व: श्रीमती तृप्ति सरकार,श्रीमती चंदला राठौर, श्रीमती पुष्पकला साहू, श्रीमती स्वाति कश्यप, श्रीमती किया सेनगुप्ता, श्रीमती राखी तिवारी, श्रीमती संतोषी लदेर, श्रीमती प्रीति चौहान, श्रीमती कृष्णा राठौर, , श्रीमती कालिंद्री राठौर

            इन प्रमुख नेताओं के विषय में संक्षेप में:-

            गोपाल मोदी – सरल, सहज, जमीनी कार्यकर्ता और संगठन के सच्चे सिपाही। उनकी नेतृत्व शैली समावेशी और प्रेरणादायक है।

            अशोक चावलानी – संगठन के अनुभवी स्तंभ, जिनके कार्यकाल में भाजपा ने कोरबा में नई ऊँचाइयों को छुआ।

            राम नारायण सोनी – शांत, सौम्य और आदर्शवादी नेतृत्व का प्रतीक, जिन्होंने संगठन को हमेशा मर्यादा के साथ आगे बढ़ाया।

            श्रीमती मंजू सिंह – महिला मोर्चा की मजबूत आवाज़, जिन्होंने हर मोर्चे पर महिलाओं को नेतृत्व में स्थान दिलाया।

            कार्यक्रम का भावनात्मक समापन:-

            डॉ. राजेश राठौर ने समस्त उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह आयोजन केवल स्वागत नहीं, बल्कि भाजपा कोरबा की नई ऊर्जा और एकता का प्रदर्शन है। हम सभी कार्यकर्ता गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक ऊँचाई तक पहुँचाने हेतु संकल्पबद्ध हैं।”


                          Hot this week

                          रायपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों को मिला शैक्षणिक भ्रमण का अवसर

                          ‘नियद नेल्लानार’ योजना के तहत मिसमा और सामसट्टी के...

                          रायपुर : नियद नेल्ला नार योजना से संवर रही वनांचल की राह

                          ग्राम बंडा के ग्रामीणों को मिला आत्मनिर्भरता का नया...

                          Related Articles

                          Popular Categories