CG: घड़वा कला पर 11 दिवसीय कार्यशाला रायपुर में…  

            रायपुर: संस्कृति विभाग अंतर्गत आदिवासी लोककला अकादमी द्वारा ग्यारह दिवसीय घड़वा कला कार्यशाला 11 सितम्बर से 21 सितम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यशाला राजधानी रायपुर के सिविल लाईन्स स्थित महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे शाम 5.30 बजे तक चलेगी। छत्तीसगढ़ आदिवासी लोककला अकादमी के अध्यक्ष श्री नवल शुक्ल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिवासी लोककला घड़वा कला को प्रोत्साहित करने एवं सहेजने के लिए घड़वा कला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में घड़वा कला के शिल्पकार कोण्डागांव के सर्वश्री फूलसिंह बेसरा, मोहन नेताम, पीलू बघेल, नरेन्द्र बेसरा और सिकंदर बघेल, खोरखेसा के श्री गणेश कश्यप, बंरकई के श्री जयराम नाग, श्री बिसराम नाग, करनपुर के श्री टेडूराम बघेल, श्री लुदरू सागर, प्रतिभागी कलाकार के रूप में शामिल हैं। 


                          Hot this week

                          रायपुर : कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं...

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories