Wednesday, February 18, 2026

              रायपुर : अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, हत्या कर सूनसान इलाके में फेंकने की आशंका, 3-4 दिन पुरानी लाश; गले में मिला मंगलसूत्र

              RAIPUR: राजधानी रायपुर में गुरुवार को एक महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। यह लाश कमल विहार सेक्टर-4 के सूनसान इलाके में झाड़ियों के पास मिली। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।

              TI दुर्गेश रावटे ने बताया कि, जामुल के रहने वाला एक शख्स जब झाड़ियों में शौच के लिए गया था तो उसने लाश देखी। इसके बाद पुलिस जब पहुंची तो देखा कि लाश करीब 3-4 दिन पुरानी है। उसके कान में बाली और गले में मंगलसूत्र भी था। इससे लग रहा है कि महिला की उम्र 30-35 साल होगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मृतका की शिनाख्त की जा रही है।

              मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

              मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

              हत्या कर फेंकने की आशंका

              TI ने कहा कि, मौके पर पुलिस फॉरेंसिंक टीम और डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची थी। आसपास का इलाका सूनसान है और शुरुआती रिपोर्ट में FSL की टीम ने हत्या की आशंका जताई है। आगे पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजन की जानकारी जुटा रही है साथ ही हत्या समेत सभी एंगल से जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट को भी खंगाला जा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्य उपभोक्ता आयोग में प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

                              रायपुर : इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल

                              तकनीक संचालित प्रशासन भविष्य की आवश्यकता- उपमुख्यमंत्री श्री विजय...

                              Related Articles

                              Popular Categories