रायपुर : मोहला में जनगणना में उत्कृष्ट कार्य पर प्रगणक-पर्यवेक्षकों का हुआ सम्मान

            रायपुर (BCC NEWS 24): मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में जनगणना कार्य के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति द्वारा सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक के दौरान सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। बैठक में खड़गांव ग्रामीण के पर्यवेक्षक श्री रमेश सोरी एवं औंधी ग्रामीण के पर्यवेक्षक श्री शिवेन्द्र सिंह सोरी एवं नगर पंचायत अम्बागढ़ चौकी की पर्यवेक्षक श्रीमती संध्या यादव को उनके कुशल नेतृत्व में समय-सीमा के भीतर कार्य संपादन के लिए सराहा गया।

            खड़गांव ग्रामीण क्षेत्र के प्रगणक श्री शिवदयाल तारम, औंधी ग्रामीण के प्रगणक श्री टेकन सिंह जंघेल, नगर पंचायत अम्बागढ़ चौकी के प्रगणक श्री तोमन आंचले का भी सम्मान हुआ। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी-कर्मचारी इसी प्रकार समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएंगे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories