रायपुर : अवैध रूप से भंडारित 10 लाख रुपए का धान जब्त

              • बिलासपुर जिले में तीन ठिकानों पर छापा

              रायपुर: बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए टीम ने आज तीन अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर अवैध रूप से भंडारित 327 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। कलेक्टर ने कहा है कि अवैध धान भंडारण, विक्रय और परिवहन के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यह अभियान किसानों और उपभोक्ताओं के हित में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।

              प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बेलगहना के ग्राम कुसुमखेड़ा में जाँच अभियान के दौरान सेवक राम धृतलहरे के घर से 180 बोरी (लगभग 72 क्विंटल) धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। मंडी अधिनियम के तहत इस धान को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई। इसी तहसील के ग्राम कोनचरा में संयुक्त टीम ने जीतू गुप्ता के घर छापा मारा। वहां 50 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। इसे भी मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।

              विकासखंड कोटा में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में की गई जाँच के दौरान श्रीराम राइस मिल से 513 कट्टे (लगभग 205 क्विंटल) धान जब्त किया गया। मिल संचालक मंडी शुल्क प्रस्तुत करने में विफल रहा, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि अवैध धान विक्रय और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भोले-भाले किसानों को झांसे में लेकर धान खपाने की मंशा रखने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त माल के साथ-साथ परिवहन करते वाहनों पर भी कठोर कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पुरुष हॉकी में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले

                              झारखंड और ओडिशा ने फाइनल में पक्की की अपनी...

                              रायपुर : बीजापुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

                              किसानों ने सीखी टिकाऊ कृषि की आधुनिक तकनीकरायपुर (BCC...

                              रायपुर : प्रभारी सचिव ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

                              जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देशरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर का होगा नए स्थान तेलीबांधा से संचालन

                              रायपुर (BCC NEWS 24): क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर के...

                              Related Articles

                              Popular Categories