Thursday, February 19, 2026

              Raipur News : NSUI नेता पर FIR दर्ज, 20 वर्षीय छात्रा को कैफे के बहाने घर ले जाकर किया दुष्कर्म…

              छत्तीसगढ़ NSUI का संयुक्त महासचिव है निखिल बघेल।

              रायपुर: छत्तीसगढ़ NSUI के संयुक्त महासचिव निखिल बघेल के खिलाफ 20 वर्षीय छात्रा ने रायपुर में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़ित छात्रा बीबीए की पढ़ाई के साथ नीट की भी तैयारी कर रही है। शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। वहीं, निखिल ने छात्रा के खिलाफ ब्लैकमेल करने की शिकायत की है।

              पुलिस के मुताबिक, एक महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए चंगोराभाठा निवासी NSUI नेता निखिल बघेल से युवती की जान पहचान हुई थी। पीड़िता ने बताया कि वह रोज सुबह जिम जाया करती थी, जहां निखिल भी आने लगा और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोपी निखिल बघेल खुद को पूर्व मुख्यमंत्री का भतीजा भी बताता है।

              पूर्व सीएम भूपेश के साथ संयुक्त महासचिव निखिल बघेल।

              पूर्व सीएम भूपेश के साथ संयुक्त महासचिव निखिल बघेल।

              अपने कैफे ले जाने के बहाने घर ले गया

              पीड़िता के मुताबिक 1 फरवरी को निखिल पीड़िता को वॉट्सऐप पर मैसेज कर मिलने की जिद करने लगा। शाम करीब 7.20 बजे फोन कर कहा कि मैं जिम के नीचे खड़ा हूं, आप मिलने आ जाओ। मैं नीचे निखिल बघेल से मिलने गई, तब उसने बताया कि पास ही सुंदरनगर में उसका The Buzz नाम से कैफे है, चलो वहीं चल कर बात करते हैं।

              पीड़िता का आरोप है कि, मैं निखिल पर भरोसा कर बाइक पर बैठकर चली गई। लेकिन, कैफे ना ले जाकर वह मुझे अपने घर ले गया। बोला कि मम्मी घर में हैं, तुम अंदर जाओ। फिर निखिल किचन में चाय बनाने गया। उसके बाद मुझे बेडरूम ले गया और जबरन फिजिकल रिलेशन बनाए।

              उसने वादा किया कि मैं तुमसे शादी करूंगा। इसके बाद मुझे जिम के पास छोड़कर शादी में जाने की बात कहकर चला गया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजन को दी। जिस पर डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              निखिल ने की ब्लैकमेल करने की शिकायत

              वहीं, निखिल बघेल ने छात्रा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर थाने में शिकायत की है। निखिल ने आवेदन में कहा है कि वह किसी भी तरह के मेडिकल टेस्ट के लिए तैयार है। छात्रा उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांग रही थी। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

              कैफे की ओपनिंग के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ निखिल बघेल।

              कैफे की ओपनिंग के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ निखिल बघेल।

              खुद को बताता था पूर्व CM का रिश्तेदार

              निखिल बघेल की सोशल मीडिया पर कई नेताओं के साथ तस्वीरें हैं। वह खुद को पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भतीजा भी बताता था। निखिल राजधानी के सुंदरनगर इलाके में The Buzz नाम से एक कैफे चलाता है। एक तस्वीर में पूर्व सीएम बघेल कैफे की ओपनिंग करते दिखाई दे रहे हैं।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories