Thursday, February 19, 2026

              RAIPUR : महिला वकील को पति ने जमकर पीटा, बच्चे के लिए दूध लाने की बात पर हुआ विवाद, फिर ससुराल जाकर सास और साली के साथ की मारपीट

              इस मामले में फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

              RAIPUR: रायपुर में एक महिला वकील को उसके पति ने जमकर मारपीट की। दोनों के बीच विवाद बच्चे के लिए दूध लाने की बात पर हुआ। जिसके बाद आरोपी पति ने पहले अपनी पत्नी को पीटा। फिर महिला के मायके जाकर उसकी मां और बहन दोनों के साथ मारपीट की। इस घटना में दो महिलाओं को शरीर में कई जगह चोंटे आई है।

              यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मंजू टंडन ने थाने में FIR दर्ज करवाई कि वह प्राइवेट एडवोकेट का काम करती है। गुरुवार को रात 10 बजे के करीब मंजू ने अपने पति संजय टंडन को बच्चे के लिए दूध लाने के लिए कहा। ये सुनते ही उसका पति संजय भड़क गया। उसने पैसों की बात कहते हुए गाली गलौज कर मारपीट करने लगा।

              महिला की मां और बहन से भी मारपीट

              आरोपी ने महिला के मायके जाकर उसकी मां और बहन के साथ भी गाली गलौज कर मारपीट की। इस दौरान आरोपी का साथ महिला की सास, देवर और नंनद ने भी दिया। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories