खाली पदों पर भर्ती… डिप्टी और असि. डायरेक्टर समेत 40 पदों पर होगी भर्ती

              RAIPUR: चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में डिप्टी डायरेक्टर व असिस्टेंट डायरेक्टर के खाली पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही क्लास एक से चार के अधिकारियों व कर्मचारियों के भी पदों को भरा जा रहा है। विभाग में कुल 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही क्लास तीन व चार के कर्मचारियों की भर्ती व्यापमं से की जाएगी। प्रदेश में लगातार नए मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों की संख्या बढ़ रही है।

              यही नहीं अब कमिश्नर कार्यालय भी खुल गया है। इसके कारण संचालनालय में अधिकारियों समेत जरूरी स्टाफ की कमी होने लगी है। क्लर्क से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर, चपरासी के पद बढ़ाए जाएंगे। डीएमई कार्यालय में वर्तमान सेटअप तब के हैं, जब प्रदेश में केवल तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। अब कॉलेजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है, जिसमें 10 सरकारी हैं।

              वहीं नर्सिंग कॉलेज भी बढ़कर 145 हो गए हैं। मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फिजियोथैरेपी कॉलेजों का सेक्शन अलग होता है। स्थापना, वित्त, छात्र शाखा समेत दूसरी शाखाओं की भी जरूरत पड़ती है। डीएमई कार्यालय तीन माह पहले नवा रायपुर के सेक्टर 19 में पूरी तरह शिफ्ट हो गया है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर डिप्टी डायरेक्टर या ओआईसी के बतौर सेवाएं दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज व डीएमई कार्यालय पास होने के कारण ये डॉक्टर आसानी से अपनी ड्यूटी कर रहे थे। लेकिन अब परेशानी हो रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

                              राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा नगरीय क्षेत्र, एकता-अखंडता और...

                              रायपुर : शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर

                              भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के...

                              रायपुर : तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री ने 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी, सर्प...

                              Related Articles

                              Popular Categories