Friday, February 27, 2026

              बिलासपुर जिले की 6 सीटों का रिजल्ट… अमर अग्रवाल और धरमलाल कौशिक समेत पांच सीटों पर बीजेपी आगे

              बिलासपुर: जिले की 6 सीटों पर कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में काउंटिंग 8 बजे शुरू हो गई है। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। मतगणना की शुरुआत में पहले डाक मत पत्र की गिनती की जाएगी। इसमें सरकारी कर्मचारी समेत दिव्यांग और बुजुर्गों के भी वोट शामिल हैं। इसके बाद EVM के वोट गिने जाएंगे।

              जिले के कुल 108 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें बिलासपुर से 21, बिल्हा से 23, बेलतरा से 22, कोटा से 15, तखतपुर से 14 और मस्तूरी से 13 उम्मीदवार शामिल है।

              कौन आगे, कौन पीछे और कौन जीते

              सीटमुकाबलाआगे/पीछे/जीते
              कोटाअटल श्रीवास्तव (कांग्रेस) v/s प्रबल प्रताप सिंह (बीजेपी) v/s डॉ. रेणु जोगी (JCCJ)प्रबल प्रताप आगे
              तखतपुरधर्मजीत सिंह (बीजेपी) v/s रश्मि आशीष सिंह (कांग्रेस)धर्मजीत सिंह आगे
              बिल्हाधरमलाल कौशिक (बीजेपी) v/s सियाराम कौशिक (कांग्रेस)धरमलाल आगे
              बिलासपुरअमर अग्रवाल (बीजेपी) v/s शैलेष पांडेय (कांग्रेस)अमर आगे
              बेलतरासुशांत शुक्ला (बीजेपी) v/s विजय केशरवानी (कांग्रेस)विजय आगे
              मस्तूरीडॉ. कृष्णमूर्ति बांधी (बीजेपी) v/s दिलीप लहरिया (कांग्रेस)दिलीप आगे

              बिलासपुर जिले में पिछली बार 6 में से 3 बीजेपी, 1 जेसीसीजे और 2 सीट कांग्रेस जीती थी

              सीटमुकाबलापिछली जीत
              कोटाअटल श्रीवास्तव (कांग्रेस) v/s प्रबल प्रताप सिंह (बीजेपी) v/s डॉ. रेणु जोगी (JCCJ)डॉ. रेणु जोगी
              तखतपुरधर्मजीत सिंह (बीजेपी) v/s रश्मि आशीष सिंह (कांग्रेस)रश्मि सिंह
              बिल्हाधरमलाल कौशिक (बीजेपी) v/s सियाराम कौशिक (कांग्रेस)धरमलाल कौशिक (बीजेपी)
              बिलासपुरअमर अग्रवाल (बीजेपी) v/s शैलेष पांडेय (कांग्रेस)शैलेष पांडेय
              बेलतरासुशांत शुक्ला (बीजेपी) v/s विजय केशरवानी (कांग्रेस)रजनीश कुमार सिंह (बीजेपी)
              मस्तूरीडॉ. कृष्णमूर्ति बांधी (बीजेपी) v/s दिलीप लहरिया (कांग्रेस)डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी (बीजेपी)

              बिलासपुर जिले में 67.61 प्रतिशत मतदान

              विधानसभा सीटवोटिंग प्रतिशत
              बिलासपुर56.39
              कोटा674.16
              तखतपुर73.66
              बिल्हा69.49
              बेलतरा66.97
              मस्तूरी59.50

              कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में वोटों की गिनती शुरू होगी। इस दौरान 14-14 टेबलों में विधानसभावार मतगणना की जाएगी। मतदान केंद्रों की संख्या को 14 भागों में बांटकर यह व्यवस्था की गई है। इसी आधार पर 1921 बूथों के वोटों की गिनती 141 राउंड में की जाएगी।

              इसमें सबसे पहले बिलासपुर का परिणाम आएगा और आखरी में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र का प्राप्त होगा। बता दें कि मतगणना में ईवीएम, डाक और ईटीबीपीएस में मतों की गणना के लिए कुल 17 टेबल लगाई जाएगी। इसमें ईवीएम की गणना के लिए कुल 84 टेबल लगेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, जीवन हुआ आसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा

                              जैविक खेती पर जोररायपुर (BCC NEWS 24): सूरजपुर जिला...

                              Related Articles

                              Popular Categories