Friday, February 13, 2026

              CG में सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत… घर लौट रहे थे बाइक सवार, रास्ते में माजदा ने मारी टक्कर

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले में मंगलवार दोपहर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की जान चली गई। इसमें से पहली घटना में बाइक सवार 2 युवकों को सामने से आ रहे चारपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये दुर्घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र में हुई। इसके अलावा मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में 4 लोग घायल भी हो गए थे।

              पेंड्रा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि पहला सड़क हादसा बसंतपुर के पास हुआ। मध्यप्रदेश के राजेंद्र ग्राम निवासी 2 युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही माजदा गाड़ी ने उसे तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी ही देर के बाद उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

              दोनों युवकों के शव घटनास्थल पर पड़े हुए, लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

              दोनों युवकों के शव घटनास्थल पर पड़े हुए, लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

              सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पेंड्रा थाना पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी ड्राइवर गाड़ी समेत फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल का नंबर मध्य प्रदेश का है। दोनों युवक मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेंद्र ग्राम के रहने वाले हैं।

              मृत युवकों की बाइक सड़क के बीच में पड़ी हुई, आरोपी माजदा ड्राइवर फरार।

              मृत युवकों की बाइक सड़क के बीच में पड़ी हुई, आरोपी माजदा ड्राइवर फरार।

              वहीं दूसरा सड़क हादसा मरवाही थाना क्षेत्र के निमधा गांव के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस हादसे में मारा गया युवक साल्हेकोटा गांव का रहने वाला है, जिसके बारे में पतासाजी की जा रही है।

              मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में भी 4 लोग घायल हो गए थे।

              मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में भी 4 लोग घायल हो गए थे।

              मंगलवार सुबह भी हुआ था सड़क हादसा, 4 घायल हुए

              इन दिनों तेज रफ्तार वाहन बेलगाम होकर जिले की सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिसके कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। मंगलवार सुबह पेंड्रा-कोटमी मुख्य मार्ग पर सोन नदी के पास कोरबा से कोयला लेकर मध्य प्रदेश के जैतहरी पावर प्लांट जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सोन नदी के पास पलट गया। इस दौरान ट्रेलर ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

              तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सोन नदी के पास पलट गया।

              तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सोन नदी के पास पलट गया।

              हादसे में ट्रेलर चालक, हेल्पर और 2 मजदूर घायल हो गए। चारों घायलों को डायल 112 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा सोमवार को हुए एक अन्य हादसे में अज्ञात ट्रेलर ने एक मवेशी को भी टक्कर मार दी, जिससे मौके पर मवेशी की मौत हो गई।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories