सक्ती : संतोषी और राधा कृष्ण मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, चोर ने सोना-चांदी के जेवर किए पार, चावल के डिब्बे में छुपाए थे सामान

          सक्ती: जिले मे दो मंदिरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मंदिर का ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवर और तांबा, पीतल के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। आरोपी के निशानदेही पर चोरी किए गए सामान को बरामद किया गया। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, सक्ती के वार्ड नं 8 निवासी मुरारी लाल अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 16-17 मई की दरम्यानी रात किसी अज्ञात चोर ने संतोषी मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर मंदिर में रखे सोना-चांदी के जेवर और तांबा, पीतल का सामान चोरी कर लिया है।

          प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही बुधवारी बाजार चौक निवासी अरमान खान (21) को हिरासत मे लेकर कड़ाई से पूछताछ की।

          पूछताछ में आरोपी ने 16-17 मई की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे संतोषी और राधा कृष्ण मंदिर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर मूर्ति में लगे सोना-चांदी के जेवर और तांबा, पीतल का सामान चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने सोना-चांदी के जेवर को अपने घर में चावल के डिब्बे में और कुछ को दर्री तालाब के पास छिपाना बताया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर​ : महतारी वंदन से मैनी के आँगन में बिखरी खुशियाँ

                    रक्षाबंधन पर सजे स्वावलंबन के सपनेरायपुर (BCC NEWS 24):...

                    रायपुर : विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’

                    कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्यरायपुर...

                    रायपुर : अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख

                    हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज

                    ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन...

                    Related Articles

                    Popular Categories