स्कार्पियो और बस में टक्कर, PCC सचिव और पति घायल… अपोलो अस्पताल में भर्ती; बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे में हुआ हादसा, ड्राइवर भी घायल

              BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे में तेज भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें कांग्रेस नेता और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ड्राइवर के साथ स्कार्पियो में थे। तभी सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई और स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।

              पथरिया में रहने वाली जागेश्वरी वर्मा जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव हैं। शुक्रवार दोपहर वे किसी काम से सरगांव आ रही थीं। उनके पति घनश्याम वर्मा भी थे। स्कार्पियो को ड्राइवर विक्की वर्मा चला रहा था। स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य सरगांव क्षेत्र के ग्राम बावली के पास पहुंची थी। मोड़ में सामने से आ रहे तेज रफ्तार बस के चालक ने उनकी स्कार्पियो को टक्कर मार दी। इससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़े गए।

              टक्कर से अनियंत्रित होकर स्कार्पियो सड़क से उतरकर खेत में चली गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल जिला पंचायत सदस्य और उनके पति को वाहन से किसी तरह निकाला। वहीं, ड्राइवर वाहन में ही फंस गया था। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को भी स्कार्पियो से निकाला । इसके बाद उन्हें तत्काल सरगांव स्थित अस्पताल भेजा गया।

              डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अपोलो रेफर कर दिया है। सरगांव थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना ने बताया कि घायल जिला पंचायत सदस्य घनश्याम वर्मा को अंदरूनी चोटे आई है। वहीं, उनकी पत्नी भी गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि ड्राइवर विक्की दो दिन पहले उनके यहां काम करने आया था। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : धमतरी में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल

                              500 विद्यार्थियों को मिलेगी सैन्य शिक्षा की राहरक्षा मंत्रालय...

                              Related Articles

                              Popular Categories