Stock Market Today: सेंसेक्स 636 अंक गिरकर 80,737 पर बंद, निफ्टी भी 174 अंक फिसला, एनर्जी और बैंकिंग शेयरों में ज्यादा गिरावट रही

          मुंबई: शेयर बाजार में आज यानी 3 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 636 अंक गिरकर 80,737 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 174 अंक की गिरावट रही। ये 24,542 के स्तर पर बंद हुआ।

          आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और सिर्फ 1 में बढ़त रही। वहीं निफ्टी 50 के 43 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बैंकिंग, IT और एनर्जी शेयर्स ज्यादा गिरावट रही।

          NSE के प्राइवेट बैंक के इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.17% की गिरावट रही। जबकि IT, सरकारी बैंक, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 0.50% से ज्यादा की गिरावट रही।

          ग्लोबल मार्केट में तेजी

          • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 24 अंक (0.06%) चढ़कर 37,446 पर और कोरिया का कोस्पी 1 अंक (0.05%) 2,698 पर बंद हुआ।
          • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 354 अंक (1.53%) चढ़कर 23,512 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 14 अंक (0.43%) ऊपर 3,361 पर बंद हुआ।
          • 2 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.084% चढ़कर 42,305 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.67% अंक चढ़कर 19,242 पर और S&P 500 इंडेक्स 0.41% चढ़कर बंद हुआ।

          विदेशी निवेशकों ने शेयर बेचे, घरेलू निवेशकों ने खरीदे

          NSE पर उपलब्‍ध प्रोविजनल डेटा के अनुसार 2 जून 2025 को विदेशी निवेशकों यानी FII ने 2,589.47 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्‍थागत निवेशकों ने इस दौरान 5,313.76 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

          F&O बैन लिस्‍ट में मनापुरम फाइनेंस का शेयर

          आज 3 जून 2025 को एनएसई पर F&O बैन के तहत लिस्‍ट में मनापुरम फाइनेंस शामिल हैं। जिन सिक्‍योरिटीज में डेरिवेटिव कांट्रैक्‍ट मार्केट वाइड पोजिशन लिमिट का 95% पार कर जाता है, उन्हें स्टॉक एक्सचेंज के बैन पीरियड में रखा जाता है।

          सोमवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

          शेयर बाजार में 2 जून को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 77 अंक गिरकर 81,373 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट रही। ये 24,716 के स्तर पर बंद हुआ।

          सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में गिरावट रही। वहीं FMCG और एनर्जी शेयर्स में बढ़त देखने को मिली है।



                    Hot this week

                    रायपुर : मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस समारोह का आयोजन

                    एक घंटा खेल के मैदान में’ एवं ‘खेलेगा भारत,...

                    रायपुर : शशिकांत द्विवेदी को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

                    रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन...

                    Related Articles

                    Popular Categories