Thursday, February 12, 2026

              प्रियंका के मंच पर जवानों की परेड… कहीं टूट न जाए इसलिए 60 से ज्यादा जवानों को 20 मिनट तक करवाया कदमताल, CM समेत सरकार के मंत्री भी रहेंगे इसी मंच पर

              जगदलपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज CG के बस्तर दौरे पर रहेंगी। वे जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी के लिए करीब 7 फीट ऊंचा मंच तैयार किया गया है। खास बात यह है कि इस मंच की मजबूती की जांच करने के लिए 60 से ज्यादा पुलिस जवानों की करीब 20 मिनट तक मंच के ऊपर परेड करवाई गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

              दरअसल, इसी मंच पर प्रियंका गांधी के साथ CM भूपेश बघेल, PCC चीफ मोहन मरकाम, कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता और CG सरकार के मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। पुलिस जवानों की इसपर परेड करवाने की वजह थी कि कुछ दिन पहले बिलासपुर में मोहन मरकाम का मंच टूट गया था। उस मंच पर भी कई कांग्रेस के नेता थे जो सीधे नीचे गिर गए थे। अब कहीं प्रियंका गांधी का मंच भी टूट न जाए इसलिए जवानों की परेड करवाई गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े

                              उपकेंद्र , ट्रांसफार्मर और लाइन नेटवर्क में बड़ा विस्ताररायपुर...

                              रायपुर: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप...

                              Related Articles

                              Popular Categories