ड्राइवर-हेल्पर को कुचलते हुए निकला ट्रक, दोनों की मौत… एक का हाथ कटकर दूर जाकर गिरा; सड़क किनारे बना रहे थे पंचर

              महासमुंद: जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई। दोनों ट्रक पंचर होने पर सड़क किनारे गाड़ी लगाकर पंचर बना रहे थे। इसी दौरान सामने से आया ट्रक इन्हें कुचलते हुए निकला गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। एक का हाथ कटकर घटनास्थल से दूर जाकर गिरा। सांकरा थाना क्षेत्र की घटना है।

              जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह एक ट्रक ओडिशा की तरफ से महासमुंद आ रहा था। इसी दौरान उनकी गाड़ी भगत देवरी के पास रुक गई। ड्राइवर ने नीचे जाकर देखा तो पता चला कि गाड़ी पंचर हो गई।

              इसके बाद दोनों ने किसी तरह से NH 53 पर सड़क के किनारे तरफ गाड़ी लगाई और पंचर बना रहे थे। इतने में तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें चपेट में ले लिया। साइड से टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। इस दौरान आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए थे।

              ट्रक पंचर हो गया था। इसी वजह से रोड पर गाड़ी को खड़ा किया था।

              ट्रक पंचर हो गया था। इसी वजह से रोड पर गाड़ी को खड़ा किया था।

              ओडिशा और बिहार के रहने वाले थे दोनों

              सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने दोनों शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिन दो लोगों की मौत हुई है। उनमें से ड्राइवर विजय राय(55) ओडिशा के राउलकिला का रहने वाला था। जबकि हेल्पर हरेराम कुमार बिहार के गंघारा जिले का रहने वाला था।


                              Hot this week

                              रायपुर : एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल

                              विशेष टीकाकरण दिवस पर राज्य में सर्वाधिक बालिकाओं को...

                              रायपुर : जशपुर में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव

                              ’नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत, शिक्षा के महत्व का...

                              रायपुर : करघे से कमाई तक : धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

                              शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वाससंबलपुरी साड़ियों...

                              Related Articles

                              Popular Categories