पत्नी से हुआ झगड़ा, नगर सैनिक ने किया सुसाइड…. दूसरे कमरे में जाकर सो गई बीवी, इधर पति ने लगा ली फांसी

              धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक नगर सैनिक ने फांसी लगाकर खदुकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि उसका झगड़ा पत्नी से हुआ था। जिसके बाद उसकी पत्नी दूसरे कमरे में जाकर सो गई। उधर, युवक ने जान दे दी है। इसके बाद जब महिला सुबह सोकर उठी, तब उसने फंदे पर लटका हुआ नगर सैनिक का शव देखा। मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, नगर सैनिक वासुदेव सिन्हा (31) इन दिनों कलेक्ट्रेट बंगले में पोस्टेड था। वो अपनी पत्नी के साथ गंगरेल के सरकारी क्वार्टर में रहता था। रोज की तरह वो मंगलवार को भी ड्यूटी गया था। इसके बाद शाम को वह घर आ गया था। फिर बुधवार सुबह उसका शव मिला। जिस पर उसकी पत्नी ने आस-पास के लोगों और परिजनों को जानकारी दी थी।

              सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं पुलिस ने उसकी पत्नी से भी पूछताछ की थी। जिस पर उसने झगड़े की जानकारी दी है। उसने यह भी बताया है कि वासुदेव सिन्हा शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीकर घर में झग़ड़ा करता था। मंगलवार रात को भी उसने झगड़ा किया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कायस्थ मंगल भवन का लोकार्पण : सामाजिक एकजुटता और विकास की नई पहल

                              कायस्थ समाज का देश-प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान:...

                              Related Articles

                              Popular Categories