इनका कॉल आया तो आपका खाता खाली… फोन-पे और पेटीएम कर्मचारी बनकर लोगों के अकाउंट से उड़ाए रुपए, झारखंड से आरोपी गिरफ्तार

            RAIPUR: रायपुर पुलिस ने झारखंड के गैंग को पकड़ा है। ये लड़के फर्जी कस्टमर केयर कर्मी बनकर लोगों को ठगा करते थे। देशभर में इस तरह की ठगी को अंजाम देने के लिए मशहूर जामताड़ा, गिरीडीह गैंग के ये लड़के हर दिन लोगों को अपनी बातों में फंसाकर लाखों रुपए कमाते थे। रायपुर के एक व्यक्ति के साथ इन लड़कों ने फोन पे कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर 7 लाख रुपए की ठगी किए थे।

            रायपुर पुलिस ने इन बदमाशों को अरेस्ट किया।

            रायपुर पुलिस ने इन बदमाशों को अरेस्ट किया।

            शारडा एनर्जी कंपनी सिलतरा में फिटर का काम करने वाले प्रवीण कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया था कि फोन-पे कस्टमर केयर के नम्बर पर फोन लगाकर मैंने बैंक खाता से 1124 रुपए निकाले जाने की शिकायत की। इसके बाद मोबाइल नम्बर 725802332 से इनके पास कॉल आया। कॉलर ने फोन-पे एप खोलने को कहा तथा कुछ देर बाद प्रार्थी को उसके एक्सिस बैंक एप को खोलकर खाते में रकम की जानकारी देने एवं ओटीपी आयेगा उसे बताने को कहा, जिस पर शिकायतकर्ता ने अज्ञात मोबाइल नम्बर के धारक को जानकारी दे दी। प्रवीण के खाते से इसके बाद 7,52,665 रुपए निकाल लिए गए। जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।

            पुलिस की टीम ने पाया कि प्रवीण के खाते से जो रकम निकली वो भोला कुमार रवानी नाम के आदमी के पास भेजी गई है। जोकि झारखंड के देवघर का रहने वाला था। देवघर पहुंचकर पुलिस ने भोला कुमार रवानी को पकड़ा । इसने बताया कि ठगी का कांड इसने अपने साथी जितेन्दर लोहरा, देवनारायण पहान एवं अतुल तिर्की निवासी रांची झारखण्ड के साथ मिलकर किया था। इसके बाकी साथियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस को 5 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और 19,000 रुपए नकद मिले हैं। पुलिस इनसे अन्य ठगी से जुड़े कांड के बारे में पूछताछ कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories