दो कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार… गांजा तस्करी की सूचना और पैकेट से निकला हथियार, ओड़िशा से MP ले जा रहा था आरोपी

        BILASPUR: बिलासपुर में GRP ने उत्तरप्रदेश के युवक को दो देशी कट्टा और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। GRP की टीम ट्रेन में गांजा तस्करी की सूचना पर सक्रिय थी। लेकिन, जब युवक के बैग की तलाशी ली, तब पैकेट में गांजा की जगह हथियार निकला। युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

        रेलवे SP जेआर ठाकुर ने GRP की टीम को ट्रेन में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान चला कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में टीम को जानकारी मिली कि हीराकुंड एक्सप्रेस में एक युवक गांजा तस्करी कर रहा है।

        बैग से पैकेट में गांजा की जगह निकला कट्टा और कारतूस

        GRP की टीम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में संदेही युवक की तलाश में जूट गई। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर 7-8 में एक संदेही युवक मिला। उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर पैकेट मिला, जिसे खोल कर देखने पर उसमें दो देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस निकला।

        संबलपुर से कटनी लेकर जा रहा था UP का युवक

        पूछताछ में पता चला कि मिथुन नायक पिता संतोष कुमार नायक (22) उत्तरप्रदेश के औरया जिले के फफूंद थाना के विजयपुर नागला पाठक का रहने वाला है। वह पहले GRP को गुमराह करने लगा। उसके पास से संबलपुर से बिलासपुर और बिलासपुर से कटनी का टिकट मिला। आरोपी ने बताया कि उसे पैकेट को कटनी में छोड़ने का काम दिया गया था। लेकिन, उसे पैकेट में गांजा होने की जानकारी दी गई थी। GRP ने उसके खिलाफ आर्मस् एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories