KORBA: युवक की लाश 3 दिन बाद सक्ती में मिली… कोरबा के कोहड़िया नहर में बह गया था, घटनास्थल से मृतक का सामान हुआ था बरामद

            KORBA: कोरबा के बरपारा कोहड़िया नहर में बहे युवक की लाश तीन दिन बाद पड़ोसी जिला सक्ती के नगरदा गांव के पास मिली है। सक्ती पुलिस ने इसकी सूचना कोरबा पुलिस को दी है। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

            मृतक के परिजनों के अनुसार ऐश कुमार केवट मंगलवार 31 अक्टूबूर की सुबह 10 बजे रोज की तरह नहर में नहाने के लिए गया हुआ था। काफी समय बीत जाने के बाद वह घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों को कोई अनहोनी होने की आशंका हुई। नहर पर जाकर देखा तो युवक के कपड़े चप्पल और अन्य सामान पड़े हुए थे।

            तेज बहाव के कारण नहीं मिला था शव

            परिजनों की सूचना पर सीएसईबी चौकी पुलिस प्रभारी नवीन पटेल मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। नगर सेना के रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच पानी की तेज बहाव में रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव ज्यादा होने के कारण काफी मशक्कत के बाद भी शव बरामद नहीं हो पाया।

            तेज बहाव ज्यादा होने के कारण शव बरामद नहीं हो पाया था।

            तेज बहाव ज्यादा होने के कारण शव बरामद नहीं हो पाया था।

            सीएसईबी थाना चौकी प्रभारी ने बताया कि कोहड़िया निवासी 19 वर्षीय ऐश कुमार केवट कोहड़िया नहर में मंगलवार को बह गया था, जिसकी तलाश जारी थी। शुक्रवार सुबह सक्ती पुलिस ने कोरबा पुलिस को जानकारी दी की नहर में एक युवक का शव नगरदा गांव के पास बहते हुए देखा गया है। शव को बाहर निकाल आगे की कार्रवाई की गई है। संदेह के आधार पर मौत की जांच की जा रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं...

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories