CG: पोलिंग पार्टी को लेकर रवाना हुई बस दुर्घटनाग्रस्त… ब्रेक फेल होने के चलते पिकअप से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे सभी कर्मचारी

        Gariaband: गरियाबंद से राजिम जा रहे मतदानकर्मियों से भरी बस पिकअप से टकरा गई। हादसे में सभी मतदानकर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में पोलिंग पार्टी को दूसरी गाड़ी से रवाना किया गया। बता दें कि गरियाबंद जिले में भी दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होना है।

        जानकारी के मुताबिक, राजिम विधानसभा क्षेत्र के रूट क्रमांक- 23 में सेक्टर नंबर 10 के लिए 36 मतदातनकर्मियों को लेकर निकली बस हादसे का शिकार हो गई। बारूका नाके के पास पहले से खड़ी पिकअप से बस जा टकराई।

        हादसे में सभी मतदानकर्मी बाल-बाल बच गए।

        हादसे में सभी मतदानकर्मी बाल-बाल बच गए।

        बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। बैरियर के पास बस की स्पीड धीमी थी, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे से सभी कर्मचारी सुरक्षित बच गए। बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

        मतदान दल निर्धारित मतदान केंद्र में पहुंच गए हैं।

        मतदान दल निर्धारित मतदान केंद्र में पहुंच गए हैं।

        सेक्टर अधिकारी पीएस पैकरा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। समय पर दूसरे वाहन का बंदोबस्त करा लिया गया था। मतदान दल निर्धारित मतदान केंद्र में पहुंच गए हैं।



                Hot this week

                रायपुर : शतरंज की बिसात पर भारत का डबल धमाका, ओपन में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक

                46वें FIDE चेस ओलंपियाड में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, वित्त...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम के ग्राम पंचायत भदौरा में सेवा सेतु शिविर संपन्न

                राशनकार्ड, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की...

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

                छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की...

                Related Articles

                Popular Categories