CG: महिला डॉक्टर पंखे से लटकती मिली… सहेली के सुसाइड से डिप्रेशन में थी; पति बोला- 3-4 बार कर चुकी थी खुदकुशी की कोशिश

              गरियाबंद: सरकारी अस्पताल में पदस्थ एक महिला डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली। उसका शव शनिवार शाम को सरकारी आवास में फांसी से लटका हुआ मिला है। महिला डॉक्टर के खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर कुछ साल पहले अपनी सहेली की हुई मौत के बाद से डिप्रेशन में थी। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

              छुरा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर डॉ सीमा अलोने (38) पहले भी कई बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी। वह अपने पति डॉ. भारत भषण आर्या के साथ रहती थीं। वहीं सामने ही किराये के मकान में डॉ. सीमा के माता-पिता रहते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय डॉ. भारत क्लीनिक में थे, मां ईवनिंग वॉक पर और पिता सब्जी खरीदने गए थे।

              गरियाबंद जिले के छुरा अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

              गरियाबंद जिले के छुरा अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

              दुपट्टे से महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी

              महिला डॉक्टर ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी की है। डॉक्टर की मां जब घर लौटी तो बेटी को फंदे पर लटकते देखा। इसके बाद उन्होंने फोन कर दामाद को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पत्नी को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन थोड़ी देर में ही वहां सीमा ने दम तोड़ दिया।

              छुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर ने तोड़ा दम।

              छुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर ने तोड़ा दम।

              पहले भी 2-3 बार कर चुकी थी खुदकुशी की कोशिश

              डॉ. सीमा के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि, कुछ साल पहले सीमा की एक सहेली ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से वह परेशान रहती थी। पति ने बताया कि सीमा पहले भी 3-4 बार खुदकुशी की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार उसे बचा लिया गया। इस बार उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल

                              राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से...

                              रायपुर : डीएमएफ मद से रायगढ़ में विकास को नई गति, 13 कार्यों के लिए 10.86 करोड़ रुपये मंजूर

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप और वित्त मंत्री...

                              रायपुर : पीएम सूर्य घर योजना से आशीष मजूमदार को मिली राहत

                              सात माह से शून्य बिजली बिल, हर महीने हजारों रुपये...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई

                              राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता...

                              Related Articles

                              Popular Categories