CG: भाई का हत्यारा 14 दिन बाद ओडिशा से गिरफ्तार… पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा; घरेलू विवाद में की थी वारदात

              Kondagaon: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 14 दिन पहले घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। अब पुलिस ने आरोपी को ओडिशा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, झाकरपारा गांव के रहने वाले नंद कुमार नाग और उसके छोटे भाई राजेंद्र नाग के बीच घरेलू मामले को लेकर 6 नवंबर को विवाद हुआ था। दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। इसी बीच नंद कुमार नाग घर में रखी बंदूक लेकर आया और अपने छोटे भाई को गोलियों से भून दिया था।

              पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया।

              पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया।

              हत्या कर ओडिशा में छिपा हुआ था आरोपी

              पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की और आरोपी भाई की तलाश के लिए टीम गठित की। खोजबीन के दौरान पुलिस को मुखबिर से पता चला था कि नंद कुमार ओडिशा में छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाई और घेराबंदी कर आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

              ओडिशा के जंगलपारा से पुलिस ने भाई के हत्यारे आरोपी को गिरफ्तार किया।

              ओडिशा के जंगलपारा से पुलिस ने भाई के हत्यारे आरोपी को गिरफ्तार किया।

              आरोपी के पास से बंदूक समेत अन्य सामान भी बरामद

              पुलिस ने बताया कि आरोपी नंद कुमार के पास से हत्या में इस्तेमाल बंदूक समेत बाकी सामान बरामद किया गया है। आरोपी नंदकुमार नाग (37) को न्याययिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध ईंट भट्ठे पर बड़ी कार्रवाई, लाखों ईंटें और लकड़ी जब्त

                              राजस्व व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाईबिना अनुमति चल...

                              रायपुर : एक पोकलेन और 3 हाइवा जब्त

                              शासकीय भूमि से हो रहा था अवैध खननरायपुर (BCC...

                              रायपुर : संघर्ष से समृद्धि तक के सफर की मिसाल

                              बिहान मिशन से जुड़कर बदली जिंदगीलखपति दीदी बनने की...

                              Related Articles

                              Popular Categories